फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब ठेके पर लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना पुलिस ने सरकारी शराब के ठेके पर हुई लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शादाब को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पहले सरधना क्षेत्र स्थित सरकारी शराब के ठेके पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। इसी मामले में सिवाल निवासी शादाब को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी बाद में जमानत पर रिहा हो गया था। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपी ने अदालत में हाजिरी नहीं दी। इसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें