फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट में लात मारने से हुआ गर्भपात, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में रहने वाली आसमा ने एक आरोपी पर सात माह पहले पेट में लात मारकर गर्भ गिराने और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है कि थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर कार्रवाई नहीं की तो वह शहर छोड़कर जाने को विवश होगी। ब्रह्मपुरी के अंजुम पैलेस आरा मशीन वाली गली की रहने वाली आसमा का कहना है कि आरोपी ने उसके पति को दो लाख का बयाना देकर तीन साल पहले लिसाड़ी गेट स्थित उसके मकान का सौदा किया था। इसके बाद बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। मार्च के महीने में आरोपी जबरन घर में दाखिल हो गया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के पेट में लात मारकर गर्भ गिरा दिया। अब आरोपी पीड़िता और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। जनसुनवाई कर रहे सीओ संतोष सिंह ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें