फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तुलसी कॉलोनी का अभिषेक पुंडीर बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित तुलसी कॉलोनी गली नंबर-दो निवासी अजय पुंडीर ने बताया कि वह गोल्डन रैम सीएसडी कैंटीन में कार्यरत हैं। पत्नी नीतू पुंडीर शिक्षिका है। अजय ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। 2021 में अभिषेक का चयन एनडीए के लिए हुआ था। इसके बाद से अभिषेक जनवरी 2024 से देहरादून के आईएमए अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे थे। शनिवार को पासिंग परेड आउट में पूरा परिवार देहरादून गया था। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों में खुशी की लहर है। घर पहुंचने पर अभिषेक का परिजनों व अन्य लोगों ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें