फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभिनव चौधरी और रोहन देव सिंह बने आईएसएसएफ जज एवं ज्यूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ के अभिनव चौधरी और रोहन देव सिंह ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के जज एवं ज्यूरी कोर्स को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है। दोनों ने उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा पास कर आईएसएसएफ जज एवं ज्यूरी लाइसेंस प्राप्त किया है। इसके बाद वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में जज एवं ज्यूरी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। यह कोर्स और परीक्षा 20 से 24 जून तक नई दिल्ली के ताज विवांता होटल में की गई थी। इस सफलता पर सांसद अरुण गोविल ने अभिनव चौधरी और रोहन देव सिंह से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें