फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-20 डिस्कस थ्रो में अभय गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
प्रयागराज में आयोजित डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल नालपुर निवासी अभय गुर्जर (परिजन)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। प्रयागराज में आयोजित स्टेट लेवल अंडर-20 डिस्कस थ्रो में गांव नालपुर निवासी अभय गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता। गांव नालपुर निवासी सपा के प्रदेश सचिव ओमपाल गुर्जर व खरखौदा की पूर्व ब्लाक प्रमुख मंजू गुर्जर के पुत्र अभय गुर्जर मेरठ के सकौती टांडा में अंकुश थ्रोअर एकेडमी में कोच अंकुश पूनिया की देखरेख में पिछले कई वर्षों से तैयारी कर रहे हैं। ब्लॉक व जिला स्तर पर कई प्रतियोगिता जीतने के बाद अब प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय पांचवें थ्रो कंपटीशन 2026 में अभय गुर्जर ने हिस्सा लिया जिसमें गोल्ड मेडल जीता। राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के बाद ही अभय गुर्जर ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अभय गुर्जर के गोल्ड मेडल जीतने पर गांव नालपुर में ओमपाल गुर्जर के आवास पर खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर बेटे की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें