फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एबी क्रिकेट एकेडमी ने डीएमए को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीएबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से भैसाली मैदान में चल रही महिला क्रिकेट शृंखला केे दूसरे दिन एबी क्रिकेट एकेडमी और डीएमए क्रिकेट एकेडमी के बीच दूसरा मैच हुआ। इसमें एबी क्रिकेट एकेडमी ने डीएमए की टीम को पांच विकेट से हराया। डीएमए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन बनाए। टीम की ओर से तान्या आर्य ने 44, सुमिता सिंह ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सरूर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 143 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से खुशी ने 22, शैलजा ने 29, सरूर जैदी ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में तान्या आर्य ने दो विकेट लिए। मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें