मेरठ। डासना मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के आंदोलन की घोषणा करने पर पुलिस ने मंगलवार को आसपा नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहम्मद अनस को नजरबंद कर लिया। उनके घर के बाहर भी पुलिस तैनात रही। श्यामनगर में भोपाल की कोठी निवासी मोहम्मद अनस ने मंगलवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन करने की घोषणा कर मुस्लिम समाज के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आसपा नेता को पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नजरबंद किया था। संवाद