मेरठ। चंडीगढ़ के जीरकपुर में वूमेन चेंजमेकर्स समिट 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मेरठ से पहुंची आरुषि सिरोही को छात्र राजनीति के समय से ही सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने, युवा रालोद की राष्ट्रीय महासचिव पद पर रहने और मेरठ कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए इनको ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद