मेरठ। कर्नाटक के खिलाफ अंडर 15 आयु वर्ग में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए मेरठ की खुशी और आरती चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। क्रिकेट कोच तंकिब अख्तर ने बताया कि खुशी कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्र हैं। वह छह साल से गांधी बाग में उनसे प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा सिसौली स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी के कोच चेतन रतूड़ी से प्रशिक्षण ले रही आरती चौधरी का चयन भी बतौर बल्लेबाज टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी दो जनवरी से होने वाले मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। संवाद