मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के छात्र आरव ने मेरठ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 डबल्स वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। कक्षा 6 के छात्र आरव ने लगभग 35 प्रतिभागियों के बीच कड़ी चुनौती के बावजूद अपनी बेहतरीन खेल क्षमता, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि प्राप्त की। संवाद