मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी के कक्षा सात के छात्र आरव ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। आरव ने द्रविड़ और पादुकोण सेंटर फाॅर स्पोर्ट्स एक्सीलेंट केंद्र बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद सीआईएससीई क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्कूल का दावा है कि आरव एसजीएफ आई ( स्कूल गेम्स फेडरेशन) के लिए चयनित होने वाले पहले छात्र है। स्पोर्ट्स विभाग के मार्गदर्शन और विद्यालय प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद के प्रोत्साहन से आरव ने यह सफलता प्राप्त की और भविष्य में भी वह इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।