पर्यावरण व स्वच्छता क्लब द्वारा राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को राखी प्रतियोगिता का
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष और पीयूष गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने फूल और पत्तियों से इको फ्रेंडली राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आराध्या शर्मा और आरव वर्मा रहे। द्वितीय स्थान पर कृष्ण गर्ग और मयंक चाणक्य रहे। तृतीय स्थान केशव खरबंदा और प्रतिभा चाणक्य को मिला। सांत्वना पुरस्कार जाह्नवी को दिया गया। संचालन विजेता त्यागी ने किया। प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने सभी को रक्षाबंधन का महत्व बताया। कार्यक्रम में अरुण वर्मा, श्वेता शर्मा, गजल खान, आकांक्षा, अक्षिता सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद