मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित छात्र नेतृत्व चयन प्रक्रिया के तहत कक्षा एक एवं दो के स्पोर्ट्स विंग के लिए आंशी यादव को असिस्टेंट स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया है। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों और सहपाठियों ने खुशी जताई। आंशी यादव ने विद्यालय की खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर एवं खेल विभाग के शिक्षकों ने आंशी यादव को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। संवाद