आँचल नागर ने जो सहायक प्रोफेसर बनी। (स्त्रोत परिजन) मवाना।
मवाना। गांव मीरपुर निवासी आंचल नागर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज के शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्रोफेसर) के पद पर नियुक्ति पाकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। आंचल नागर पुत्री विनोद नागर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा एडवोकेट ब्रह्म सिंह नागर को दिया है, जिनके सानिध्य व मार्गदर्शन में परिवार के बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा और वह निरंतर सफलता की ओर अग्रसर हुए। कुछ माह पूर्व आंचल नागर के भाई हर्ष नागर ने भी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय सचिवालय में एएसओ का पद ग्रहण किया था। गांव मीरपुर मूल के इन दोनों बच्चों की इस दोहरी उपलब्धि पर पूरे परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है।