चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने एमडीएस पाठ्यक्रम की सत्र 2014-17 की परीक्षाओं के लिए फार्म भरने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार से सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई है। 25 मई को छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा कराएंगे। इसके बाद कॉलेज से 26 मई को ही फॉर्म यूनिवर्सिटी में जमा कराना होगा। इस तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर एमडीएस एग्जाम पर जाकर क्लिक करना होगा। फॉर्म भरते समय विद्यार्थी अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करेंग। परीक्षा फॉर्म सिर्फ एक ही बार भरा जाएगा। ऐसे में फॉर्म भरते वक्त सावधानी बरतनी होगी। फॉर्म भरे जाने के दौरान जिन प्रमाण पत्रों का जिक्र किया जाएगा। उनकी फोटो कॉपी कॉलेज में फॉर्म जमा करते वक्त लगानी होगी। अगर कोई विद्यार्थी गलत जानकारी भर देता है और उसकी वजह से फॉर्म कैंसिल हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी विद्यार्थी की ही होगी।