मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ स्टेशन के पास सोमवार देर शाम ऑटो का इंतजार कर रहे रिठानी निवासी शुभमपाल से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। शुभमपाल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सोमवार शाम रोजाना की तरह शुभम रैपिड रेल से दिल्ली से परतापुर के मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचा था। शुभम दिल्ली रोड पर खड़ा होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था। परतापुर थाना प्रभारी दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि मोबाइल लूट की जानकारी नही है। एक युवक ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दी है।