फलावदा। गांव गगसौना में जातीय संघर्ष मे एक युवक घायल हो गया। क्षेत्र के गांव को गगसौना निवासी अमित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह देर शाम घर के बाहर खड़ा हुआ था सभी गांव के ही युवक ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जसमे वह घायल हो गया। जातीय संघर्ष की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा। घटना के संबंध में अमित कुमार ने नफीस,महताब, नदीम, शारिरिक,शानू निवासी गण गांव गगसौना व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद