फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ढोल बजाने के विरोध पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के जिटौला गांव में बृहस्पतिवार को ढोल बजाने के विरोध को लेकर एक युवक को पीट दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। जिटौला निवासी संजीत पुत्र बालेश्वर ने बताया कि उसका मेहमान अंजू ढोल बजाने का काम करता है। बृहस्पतिवार को गांव निवासी मंगते ने संजीत से ढोल बजाने का अनुरोध किया लेकिन उसने इससे इन्कार कर दिया। इसी बीच मंगते ने अपने साथियों ललित, विक्की और गुड्डू को साथ लेकर संजीत पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान हमले में वह घायल हो गया। संजीत ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें