फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार रात नालपुर गांव के पास अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव नालपुर निवासी जितेंद्र (40) सोमवार रात करीब 9:00 बजे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ गंभीर अवस्था में घायल पड़े देख ग्रामीणों ने उसे नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण घटना के बारे में कुछ नहीं बता सका। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची तथा घायल युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें