फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान की दूसरी मंजिल पर पेड़ की टहनी काट रहा युवक गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मकान की दूसरी मंजिल पर पेड़ की टहनी काट रहे मजदूर शावेज का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। घायल शावेज को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शावेज के भाई परवेज ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर पेड़ की टहनी बड़ी होने के कारण छत पर धूप नहीं आ रही थी। सर्दी के दिनों में परिवार के लोग धूप में बैठते हैं। इसलिए पेड़ की टहनी कटवाई जा रही थी। टहनी काटते समय वह पत्थर की बनी ग्रिल से सटकर खड़ा था। अचानक ग्रिल टूट गई और शावेज का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। युवक के चिल्लाने पर लोग दौड़े। बाद में परिजन भी पहुंचे। शावेज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें