मेरठ। मोहनपुरी निवासी हरवीर सिंह रविवार शाम मकान से करीब 100 मीटर परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे। इबी दौरान एक कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया और उसके पैर में काट लिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने कुत्ते को भगाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कुत्तों का आतंक है। उनकी ओर से नगर निगम को इस बारे में शिकायत की गई। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। ब्यूरो