कंकरखेड़ा। गोलगप्पे के पैसे मांगने पर सरधना रोड पर नंगलाताशी कृष्णा कॉलोनी निवासी अंकित को पीट दिया गया। उसने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह नंगलाताशी डिवाइडर रोड के पास गोलगप्पे का ठेला लगाता है। बृहस्पतिवार रात वह घर जा रहा था। गांव के ही छोटू, गौरव और सुभाष ने ठेला रोक लिया। उन्होंने गोलगप्पे खाए। बाद में बिना पैसे दिए जाने लगे। उनसे पैसे मांगे तो उन्हें पीट दिया गया। मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद