फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका में रंजिश के चलते प्रशांत पुत्र संजय के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत ने तहरीर में बताया कि वह शनिवार देर अपनी बहन के साथ दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इसी बीच जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने मंदिर के स्थान पर लगे धार्मिक झंड़े का अपमान करते हुए हटा दिया था। इस मामले को लेकर उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात से आरोपी उससे रंजिश रखता है। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें