फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में युवक पर हमला, मारपीट में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कपसाड़ गांव में रंजिश के चलते एक युवक पर हमला कर मारपीट कर दी। आरोप है कि रास्ते में रोककर युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा जिससे वह घायल हो गया। वंश पुत्र जितेंद्र शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी गांव के ही कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले में रस्सी डालकर नीचे गिराया और उसके साथ मारपीट की। घटना में वंश के सिर में चोट आई है। बताया कि दोनों पक्षों के बीच 27 अप्रैल को राशन की दुकान पर विवाद हुआ था। उस दौरान कहासुनी और गाली-गलौज के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें