फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गृह क्लेश से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी 25 वर्षीय सलामुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन की गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार को मौत हो गई। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। इसी से आहत होकर सलामुद्दीन ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गाैरव सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें