लोहिया नगर में पीड़ित पर हमला करते हमलावर सीसीटीवी में कैद।
मेरठ। लोहियानगर में कैफे में बैठे घोसीपुर निवासी सुहेल पर रविवार को लोहे की रॉड से तीन हमलावरों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मकान के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिख रही है। सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर साहिल, शाहरुख समेत तीन आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।