फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर पुताई कर रहा युवक करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहल्लापुर निवासी बिलाल रंगाई-पुताई का काम करता है। शनिवार दोपहर जामिया रेजिडेंसी के सामने फुरकान के मकान पर छह मजदूर पुताई का काम कर रहे थे। मकान की छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बिलाल गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान भगदड़ में मजदूर विनोद समेत छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बिलाल को हापुड़ रोड स्थित न्यू एनएस केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें