मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी में एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर विवाद होने के बाद अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मोहल्ला लक्ष्मणपुरी निवासी 22 वर्षीय नकुल पुत्र प्रमोद लोवर बनाने की फैक्टरी में काम करता था। नकुल का क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम को नकुल का युवती से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा बनाकर लटककर जान दे दी। एक घंटे तक जब नकुल कही दिखाई नहीं दिया तो उसकी मां दूसरी मंजिल पर कमरे में पहुंची तो बेटे के शव को लटका देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। नकुल की मौत से माता-पिता सहित बड़े भाई अनुज और छोटी बहन स्वेता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।