किठौर। ईसापुर गांव में अपने खेत पर जा रहे नरेश को गांव के ही बबलू, सुशील तथा बिजेंद्र ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज कर लात-घूसों से जमकर पीटा। जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।