दौराला। पबरसा गांव में रविवार देर रात कृषि विश्वविद्यालय में कैंटीन चलाने वाले सागर सैनी से गांव के ही दो युवकों ने मारपीट की। इस दौरान एक दूसरे पर दोनों पक्षों ने पथराव किया। सागर के पिता सुरेश ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा सागर कृषि विश्वविद्यालय में कैंटीन चलाता है। बताया कि रविवार को वह कैंटीन जा रहा था। आरोप है कि गांव निवासी मोनू, मुकुल ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। पुलिस ने मामले को शांत कराया। सुरेश ने थाने पहुंचकर शिकायत की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।