मुजफ्फरनगर/भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी नीटू (27) आगरा एक कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह वह आगरा जाने के लिए मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठा था। उसे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नीटू को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद