फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली (मेरठ)। मेरठ-गढ़ मार्ग पर मुरलीपुर भट्ठे के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना की मऊखास पुलिस चौकी के अंतर्गत मेरठ-गढ़ मार्ग पर मुरलीपुर भट्ठे के पास सोमवार को दोपहर के समय दो बाइकें आपस में टकरा गई। जिसमें एक बाइक पर सवार अब्दुल करीम पुत्र जुम्मा निवासी गढ़मुक्तेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में भेज दिया। बाद में सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सचिन, गौरव निवासी मऊखास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें