नगीना। रविवार की सुबह करीब दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास नजीबाबाद दिशा में डाउन लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिजनौर के गांव तरीकमपुर निवासी निकित (20) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि निकित अपनी मौसी के घर नगीना जाने के लिए सुबह घर से निकला था। वहां यहां तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।