फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर महिला से 6.20लाख की धोखाधड़ी

Fri, 05 Sep 2025 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित रामनगर निवासी मनोज कुमार ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी एक रिश्तेदार गीता देवी निवासी तुलसी कॉलोनी को उनकी पुत्रवधू के उपचार के लिए 25 लाख रूपये की आवश्यकता थी। इसके लिए महिला ने मनोज से संपर्क किया था। मनोज के अनुसार उन्होंने महिला की मुलाकात अजय कुमार व सुनील निवासी गंगानगर से कराई थी। आरोपियों ने महिला को एक प्रतिशत ब्याज पर पैसे देने की बात कही थी। इसके बदले आरोपियों ने महिला से मकान का बैनामा व एक चैन अपने पास रख ली थी। आरोपी ने छह महीने तक महिला को पैसे नहीं दिए थे। पीड़ित के अनुसार इस दौरान आरोपी ने लोन देने के नाम पर महिला से 6. 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी मकान का बैनामा, पैसे व चेन वापस देने के नाम पर 36 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें