फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मॉडलों में दिखी विकसित भारत की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आरजी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन हुआ। इसमें 39 विद्यालयों के 139 छात्र और सात शिक्षक शामिल हुए। सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार विषय पर सात उपविषयों के तहत मॉडल पेश किए गए। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य व स्वच्छता, स्वदेशी कृषि और ग्रामीण परिवर्तन की थीम रही। विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा स्मार्ट सिटी, स्मार्ट सिंचाई, वर्षा जल संचयन, भूकंपरोधी भवन, स्वचालित यातायात, जल शुद्धिकरण, कचरे से ऊर्जा, स्मार्ट होम ऑटोमेशन और हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर के मॉडल दिखाए। प्रतियोगिता कक्षा छह से 10 के लिए जूनियर (स्थिर व क्रियाकारी) और कक्षा 11-12 के लिए सीनियर संवर्ग में हुई। सह डीआईओएस पारुल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर नोडल अधिकारी रेनू, प्रधानाचार्य रविंद्र पाल यादव, अनिल कुमार, एसआरजी रुचिरा चंदेल, आरती, दीपक शर्मा और सीमा रानी रहीं। अंत में प्रधानाचार्या अंजू रानी ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें