फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में होगी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसमें सतत विकास, समानता, चुनौतियों और संभावित अवसरों पर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अतवीर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सात से अधिक देशों जैसे- जापान, अमेरिका, नाइजीरिया, इंग्लैंड, फ्रांस, यूके, एवं नेपाल से प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अलावा भारत के लगभग अधिकांश राज्यों से प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इस संगोष्ठी की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में 12 तकनीकी सत्र होंगे। इनमें से आठ ऑफलाइन एवं चार ऑनलाइन सत्र होंगे। इन सत्रों में 200 से अधिक प्रतिभागी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन सत्र में पैनामेरिकना विश्वविद्यालय, मेक्सिको के प्रो. राजेश रंजन मुख्य अतिथि रहेंगे। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रो. सुरेंद्र कुमार उद्घाटन भाषण देंगे। इसके अतिरिक्त देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के प्रो. कन्हैया आहूजा एवं दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुभाष आनंद विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें