फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राॅली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 17 घायल

Thu, 08 Aug 2024 04:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम हिदुपुर के निकट सड़क दुर्घटना में क्षतिगस्त ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली देहात/नजीबाबाद (बिजनौर)। मुरादाबाद से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राॅली को तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ग्राम हरसैनपुर मुरादाबाद निवासी संतोष कुमार (60) की मौत हो गई। 17 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूढ़ापांडे क्षेत्र के ग्राम हरसैनपुर से 23 शिवभक्तों का जत्था ट्रैक्टर-ट्राॅली से सोमवार की रात नौ बजे हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव के निकट तड़के 4:30 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और शिवभक्तों में चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से संतोष कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुमनेश, हिमांशु, विशाल, सनी, केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घायलों में कामिनी शर्मा, काजल, अवनीश, अभिषेक, विवेक, अंकुश शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक झा, सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ, सीओ नजीबाबाद देश दीपक सिंह, एसडीएम नजीबाबाद कुंवर बहादुर सिंह सहित नजीबाबाद, कोतवाली देहात और किरतपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम हरसैनपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अभिषेक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

- संकेतक न होना हादसे का कारण बना
- कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। हरिद्वार की ओर से काशीपुर मार्ग पर कई स्थानों पर संकेतक लगाए गए हैं, लेकिन हरिद्वार जाने वाले मार्ग में संकेतक नहीं है। ट्रैक्टर चालक कांवड़ मार्ग पर भटक कर दूसरी साइड में आ गया। सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ ने बताया कि शिव भक्त चाय पीने के लिए ढाबे पर रुक रहे थे। तभी हादसा हो गया।

- फ्लेक्सी के खंभे ने बचाई कई की जान
जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी तभी ट्रैक्टर और ट्राॅली अलग-अलग हो गए। इस दौरान ट्राॅली फ्लेक्सी के खंभे से टकराकर पलटने से बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें