फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडी जा रहे आढती को टक्कर मारकर किया घायल

Sat, 20 Dec 2025 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार छोटा माल वाहन ने मंडी जा रहे एक स्कूटी सवार आढ़ती को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत में प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। ऊंचा सद्दीकनगर निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि वह दोपहर में भाई चांद के साथ स्कूटी से फल मंडी जा रहा था। इसी दौरान दुर्गा धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार से आए छोटे माल वाहक वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। चांद इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर की हड्डी टूट गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। नूर मोहम्मद की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें