परीक्षितगढ़- नगर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए ब्लाक प्रमुख व अन्य।
परीक्षितगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह व पराग डेयरी चेयरमैन बलराज गुर्जर के नेतृत्व में किया गया। नगर में यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार, हनुमान चौक, गुरुद्वारा से होते हुए भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई। परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सोनवीर गुर्जर, मंडल महामंत्री संजीव शर्मा, मंडल महामंत्री मोहित बंसल, मंडल उपाध्यक्ष मोनू सैनी, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार, सब्बे प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा आदि रहे।