फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीदी शताब्दी पर अलौकिक प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर, भाई मातदास, भाई सतीदास और भाई दयाला के 350वें शहीदी शताब्दी पर अलौकिक प्रभात फेरी निकाली गई। संचालन हरविंदर सिंह पुनीत, जसप्रीत सिंह टिम्मी, भूपेंद्र कौर, रविंद्र कौर ने किया। वाद्य यंत्रों के साथ शबद गायन किया गया। अलौकिक प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर से शुरु होकर सोतीगंज, सदर कबाड़ी बाजार, गुरुद्वारा सदर, टंकी मोहल्ला, ढोलकी मोहल्ला, सदर थाना, रोडवेज होकर वापस गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुई। रणजीत सिंह जस्सल ने गुरुनानक देव के बारे में बताया। इस अवसर पर रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, गुरदीप सिंह कालरा, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें