फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल पर तेज रफ्तार एक कार ने महिला को टक्कर मार दी। इसमें उसे गंभीर चोट आई। सदर बाजार थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कंकरखेड़ा के मुस्तफाबाद बुखारपुरा निवासी फाइज ने बताया कि उसकी मां नसरीन बेगमपुल आबूलेन पर शाम को सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। उन्हें मृत्युंजय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि उनके पैर की कई हड्डियां टूट गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फाइज की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें