फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
रामलीला में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं को जागरुक करती महिला पुलिसकर्मी। (स्त्रोत पुलिस) 
विज्ञापन
मवाना। पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी रेणु रानी ने महिला सिपाही बबीता ठाकुर और पूनम रानी के साथ किया। पुलिस टीम ने महिलाओं, श्रद्धालुओं और छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन, आत्मरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया और छात्राओं और बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असामाजिक गतिविधि का सामना होने पर वह बिल्कुल भी चुप न रहें और बिना किसी भय या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिससे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें