गांव हसनपुर कलां मे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से जली कूडी और बिटोडे। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। गांव हसनपुर कलां में विद्युत ट्रांसफार्मर की चिंगारी से बिटौड़ों में आग लग गई। ग्रामीणों व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। गांव के राजेंद्र, गजेंद्र, मनोज, बिजेंद्र, सतपाल, संदीप, जितेंद्र, योगेश आदि के बिटौड़ों में आग लगने से नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों व दमकल विभाग की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। संवाद