फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से बर्बाद गन्ने की फसल का राजस्व टीम ने किया सर्वे

विज्ञापन
बहसूमा। तजपुरा नाले की पटरी टूटने से बर्बाद फसल का मुआयना करते तहसील टीम
विज्ञापन
बहसूमा। लगातार हुई बारिश से गांव तजपुरा में नाले की पटरी टूटने के बाद खेतों में जलभराव होने से गन्ने की फसल बर्बाद होने के मामले में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित खेतों का सर्वे किया। किसानों की शिकायत और उप जिलाधिकारी मवाना के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक तिर्मल सिंह, लेखपाल लोकेश शर्मा व रोहित तोमर ने तजपुरा पहुंचकर अशोक गुर्जर, महिपाल, प्रमिला और ओमवीर के खेतों का निरीक्षण कर फसल नुकसान का आकलन किया। टीम ने बहसूमा में किसान सुबोध शर्मा, अनु शर्मा के खेतों का भी मौका मुआयना किया। यहां भी जलभराव से गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट मिली। राजस्व टीम ने मौके पर आवश्यक अभिलेख तैयार किए। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने बताया कि प्रभावित किसानों की फसल क्षति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने पर नियमानुसार पात्र किसानों को राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें