मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली स्कूल से होते हुए दौराला पहुंची। रैली में 900 छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन अजय भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रितिका राजीव भारद्वाज ने झंडा फहराकर किया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, शिवम भारद्वाज, अरुण, ममता, शशि, रविंद्र, वंदना आदि मौजूद रहे। संवाद