मवाना रोड कसेरुखेड़ा नाले किनारे बने घर में अजगर घुस आया। वन विभाग की टीम।ने रेस्क्यू किया। स्र
- फोटो
गंगानगर। मवाना रोड कसेरुखेड़ा नाले के किनारे बने घर में एक अजगर घुस आया। परिजनों ने अजगर को देखा और पुलिस को जानकारी दी। कसेरुखेड़ा के डिग्गी मोहल्ले में नाले किनारे देवेंद्र कोहली का परिवार रहता है। उन्होंने शाम के समय अजगर देखा तो सभी घर में बंद हो गए और पार्षद को सूचना दी। क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर वन विभाग की टीम से अंकित गुप्ता व अन्य लोग पहुंच गए। करीब 15 फुट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया। संवाद