दुर्गा शाकुंबरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे में स्थित श्री बूढ़ा शिव मंदिर में चल रहे दुर्गा पूजन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन प्रधान मनोज बिशनोई व रमेश धीमान ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना करते हुए किया। शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ दुर्गा माता, भगवान गणेश आदि की झांकियां शामिल थी। शोभा यात्रा बूढ़ा शिव मंदिर से आरंभ होकर कड़वे के विभिन्न मूल्य में होते हुए वापस मंदिर पर समापन किया गया। इस दौरान टिल्लू पंडित उर्फ सुनील शर्मा, सुरेंद्र बिशनोई, रमेश, सुरेंद्र, महावीर, बिट्टू तोमर, बृजमोहन खटीक, ज्ञानेंद्र धीमान, मनोज कुमार, योगेश धीमान आदि उपस्थित थे।