फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर वैदिक रीति से राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। इसका संचालन अमित कांत ने किया। यजमान के रूप में आर्य समाज के उपमंत्री विजय आर्य का परिवार उपस्थित रहा। अध्यक्षता विजय आर्य ने की। मुख्य वक्ता प्रभात आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने पंचमहायज्ञ का वर्णन किया है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण जीवन भी यज्ञ के समान है। व्यक्ति जब कोई शुभ कार्य करता है। उपकार करता है। अथवा दान देता है तो वह भी यज्ञ का ही स्वरूप है। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि मनुष्य जो भी कर्म स्वच्छ मन और निष्ठा से करता है। वही उसके जीवन में उल्लास भर देता है। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश रस्तोगी, चंद्रगुप्त कथूरिया, अशोक सुधाकर, प्रेमचंद अग्रवाल, गीता बंसल, लता गुप्ता, रेखा गुप्ता, मनीष गोयल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें