सरधना गंगनहर पुल के निकट नहाते समय डूबे कसेरू खेडा मेरठ निवासी दीपक पुत्र ओमप्रकाश के बारे में था
- फोटो : SARDANA
सरधना गंगनहर पुल के पास युवक डूबा
सरधना। सरधना पुल के पास शनिवार शाम एक युवक नहर में नहाते समय डूब गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार सरधना गंगनहर पुलिस के पास एक युवक के डूबने की सूचना मिली। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के समय एक युवक स्कूटी से पुल के पास पहुंचा। स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर नहर में नहाले लगा। इसी दौरान वह तेज बहाव में बहने लगा। लोगों की माने तो उसने निकलने का प्रयास भी किया। पर कुछ दूरी पर जाकर डूब गया। पुलिस ने मौके पर खड़ी स्कूटी में मिली आरसी के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवक दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी कंकरखेड़ा है। युवक की तलाश कराई जा रही है।