फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्रिस्तान हटाने के लिए एसपी को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
मुडालीएसपी ऑफिस मेरठ पर स्वामी दीपानंद सरस्वती महाराज को अंदर जाने से रोकने पुलिसकर्मी दोनों म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। बताया कि आदि गुरु शंकराचार्य तपोस्थली नंगलामल की जमीन को कई साल पहले मऊखास का कब्रिस्तान कागजों में दर्ज किया गया था जो कि गलत है। नंगलामल में तपोस्थली पर साधु संतों की मृत्यु के बाद उनको समाधि दी जाती थी। अब इस पर दूसरे समुदाय के मृतक लोगों को दफनाया जाता है। स्वामी सरस्वती महाराज ने बताया कि उन्होंने उक्त भूमि के सभी कागजात शासन प्रशासन को दे दिए परंतु फिर भी कब्जा नहीं हटाया गया। वह बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे परंतु ऑफिस पर पुलिस ने स्वामी महाराज को रोक लिया। महाराज ने बताया कि उनके हाथ में अपनी बात रखने के लिए एक माइक था माइक अंदर ले जाने के लिए पुलिस से काफी बहस हुई, उसके बाद माइक बाहर रखकर ही अंदर ज्ञापन देने जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि एसपी ने आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वामी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कहा कि उन्हें यदि सुरक्षा नहीं मिली तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें